Skip to main content

Home and Community Support

Providing everything from a little help to specialised care, our flexible Home and Community Support services cover home nursing, home assistance and allied health.

Learn more

Home Care Package calculator

Plan your Home Care Package by choosing the services that meet your needs and interests.

Get started

Specialised services

From community education programs to research and digital innovation, we co-design services to support you to live your life, your way.

Learn more
Adjust font size

हमारी Bolton Clarke कहानी

पूरे देश में और अधिक लोगों की सहायता करने के लिए एक बेहतर सेवा। यही कारण है कि RSL Care और RDNS एकजुट होकर Bolton Clarke बने हैं।

हालाँकि कुछ चीज़ों में बदलाव होता है, और कुछ में नहीं। Bolton Clarke व्यावहारिक सहायता प्रदान करने के हमारे 200 साल के संयुक्त अनुभव को जारी रखती है। इसमें किसी नर्स द्वारा आपके घर में देखरेख और अन्य निजी तथा घरेलू सेवाएँ शामिल हैं। हमारी सभी सेवाओं को दयालुता और सम्मान के साथ प्रदान किया जाता है।

हम ऑस्ट्रेलिया की सबसे अनुभवी संस्थाओं में से एक हैं। हम लोगों को स्वतंत्र रूप से किसी ऐसे स्थान में रहने में मदद करने के लिए सेवाएँ और समर्थन प्रदान करते हैं जिसे वे अपना घर मानते हैं। यह समझने के लिए कि आप क्या चाहते/चाहती हैं, हम ध्यानपूर्वक आपकी बात सुनते हैं। हम अपने साथ काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति में वास्तविक रूप में रूचि लेते हैं। हम रोज़ाना दयालुता के कार्यों को करने का प्रयास करते हैं जो वास्तविक अंतर लाते हैं।

हर रोज़, और हमारे द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों में, हमारा वादा ऐसी जीवन-शैली प्राप्त करने में आपकी मदद करना है जिसे आप हासिल करना चाहते/चाहती हैं। और ऐसे कार्य करना जारी रखने में आपकी मदद करना जिन्हें करना आप पसंद करते/करती हैं, और उन लोगों के साथ संपर्क बनाए रखने में आपकी मदद करना जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।

 

Bolton Clarke पर, हम विविधता का सम्मान करते हैं, इसका जश्न मनाते हैं और इसकी रक्षा करते हैं। हम उन लोगों को सहायता और सेवाएँ प्रदान करते हैं जो 165 से अधिक देशों से मूल संबंध रखते हैं और लगभग 120 विभिन्न भाषाएँ बोलते हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि चाहे आपकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, लिंग, विचारधाराएँ या परिस्थितियाँ कैसी भी हों, आप हमारी सेवाओं तक पहुँच प्राप्त कर सकते/सकती हैं।

हमारी सेवाएँ

Bolton Clarke Home and Community Support (घर पर सहायता) अलग-अलग प्रकार की व्यावहारिक और अनुकूलनीय सेवाएँ हैं। हमारी सेवाओं में सामान्य और विशेषज्ञ नर्सिंग सेवाएँ सेवा शामिल है। हमारी सेवाओं में घरेलू सहायता, राहत देखरेख और फिजियोथेरेपी (भौतिक-चिकित्सा), पोडाइट्री (पाद-चिकित्सा) और मानसिक स्वास्थ्य जैसी सेवाएँ भी शामिल हैं। सभी सेवाओं को आपको उस स्थान पर जितनी अधिक देर संभव हो सके, स्वतंत्र रूप से रहने के लिए तैयार किया गया है जिसे आप अपना घर मानते हैं।

Bolton Clarke समुदाय में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ भी प्रदान करती है जैसे कि पाद-चिकित्सा, फिजिओथेरेपी, व्यावसायिक चिकित्सा और सामाजिक कार्य। ये आपको आपकी गतिशीलता, स्वतंत्रता और कल्याण की सामान्य भावना को पुन: प्राप्त करने या अधिक मज़बूत करने में मदद देती हैं।

हर किसी की ज़रूरतें अलग-अलग होती हैं। यह फैसला लेते समय कि आपको कौन सी सेवाएँ चाहिए, विभिन्न प्रकार के वित्त-पोषण विकल्प उपलब्ध हैं। आपकी सेवाएँ पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्त-पोषित हो सकती हैं, पूरी तरह से आपके द्वारा वित्त-पोषित हो सकती हैं या आपके व सरकार दोनों द्वारा वित्त-पोषित हो सकती हैं। हो सकता है कि बहुत से विभिन्न प्रकार के वित्त-पोषण संबंधी विकल्पों को समझना आपके लिए थोड़ा कठिन हो। हो सकता है कि आपको उन सेवाओं का पता लगाना भी कठिन लगे जिन्हें आप प्राप्त करना चाहते/चाहती हैं। Bolton Clarke यह सुनिश्चित करने के लिए आपके साथ काम करेगी कि आपके लिए ज़रूरी अलग-अलग प्रकार की सेवाओं को शामिल किया जाता है। आपकी सेवाओं का समन्वय हमारे अपने समर्पित Bolton Clarke सेवा प्रबंधक और 24 घंटे की सहायता द्वारा किया जाएगा।

यदि आपको हमारी सेवाओं के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तथा आप यह पता लगाना चाहते/चाहती हैं कि क्या ये सेवाएँ आपके क्षेत्र में उपलब्ध हैं, तो (Hindi -हिन्दी) 1300 824 661 में हमारी टेलीफोन सूचना सेवा दिन में 24 घंटे उपलब्ध है।

Bolton Clarke Retirement Living communities (सेवा-निवृत्त लोगों के लिए घरों) का निर्माण एक आरामदेह और स्वागत करने वाले घर के रूप में किया गया है। आप आधुनिक 1, 2 या 3 बैडरूम विला के विकल्पों में से चयन कर सकते/सकती हैं। आपकी प्रापर्टी के रखरखाव की सेवा प्रदान की जाती है, और यदि आपको ज़रूरत हो तो स्वास्थ्य तथा कल्याण सेवाएँ उपलब्ध हैं। हमारी 26 रिटायरमेंट लिविंग समुदाय पूरे क्वींसलैंड और उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में स्थित हैं। कई आवासीय वृद्ध देखरेख घरों के साथ सह-स्थित हैं।

Bolton Clarke Residential Aged Care communities (आवासीय वयोवृद्ध देखरेख घरों) में विशेषज्ञ रजिस्टर्ड नर्सें और समर्पित देखरेख कर्मचारी 24 घंटे उपलब्ध होते हैं जो हर समय सहायता प्रदान कर सकते हैं। dementia (स्मरण-शक्ति और सोच-विचार करने की शक्ति से सम्बन्धित समस्याओं का वर्णन करने वाला रोग) और palliative care (बहुत अधिक बीमार लोगों की देखरेख संबंधी) सहायता जैसी विशेषज्ञ सेवाएँ उपलब्ध हैं। फिजियोथेरेपिस्ट और अन्य विशेषज्ञ स्वास्थ्य पेशेवर आपकी मदद और आपका समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

वर्तमान में हमारे 24 आवासीय वयोवृद्ध देखरेख समुदाय हैं जो पूरे क्वींसलैंड और उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में स्थित हैं।

टेलीफोन दुभाषिए की मदद से अपनी भाषा में हमसे बात करने के लिए, कृपया 1300 824 661 पर फोन करें। टेलीफोन दुभाषिया सेवा आपके लिए नि:शुल्क उपलब्ध है।